सचिन तेंदुलकर जिन्हें ( क्रिकेट का भगवान ) कहा जाता है भारतीय क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था। बचपन से ही उनका क्रिकेट के प्रति प्रेम और समर्पण स्पष्ट था और उन्होंने महज 16 साल की उम्र में 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की।
सचिन ने अपने करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए जो आज तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट्स में भी रिकॉर्ड तोड़ रन बनाए। सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले और 15921 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा जहां उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए।
1998 में शारजाह कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन की [ डेजर्ट स्टॉर्म ] पारी को आज भी याद किया जाता है। इसके अलावा 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाया जो उस समय एक बड़ी उपलब्धि मानी गई।
सचिन तेंदुलकर का 2011 में भारतीय टीम का विश्व कप जीतने का सपना पूरा हुआ जब भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता। यह जीत सचिन के लिए एक भावुक पल था क्योंकि यह उनके लंबे करियर का सबसे बड़ा सपना था।
सचिन ने नवंबर 2013 में क्रिकेट से संन्यास लिया। उनका आखिरी मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। संन्यास के बाद भी सचिन क्रिकेट के प्रति अपने योगदान और प्रेरणा के लिए पूरे विश्व में सम्मानित हैं।
सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर की प्रमुख 10 बातें :-
01. अंतरराष्ट्रीय डेब्यू - सचिन ने महज 16 साल की उम्र में 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में टेस्ट क्रिकेट से अपना डेब्यू किया
02. पहला शतक - उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में लगाया था जो उनकी असाधारण बैटिंग की शुरुआत थी
03. 100 अंतरराष्ट्रीय शतक - सचिन दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्होंने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक [ 51 टेस्ट शतक और 49 वनडे शतक ] बनाए हैं।
04. वनडे में पहला दोहरा शतक - सचिन ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक (200 रन) बनाकर इतिहास रचा
05. सबसे ज्यादा रन - टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं टेस्ट में 15,921 रन और वनडे में 18,426 रन बनाएं
06. 1998 की शारजाह पारी - 1998 में शारजाह कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन की [ डेजर्ट स्टॉर्म ] पारी को आज भी महानतम पारियों में गिना जाता है।
07. 200 टेस्ट मैच - सचिन तेंदुलकर दुनिया के पहले क्रिकेटर बने जिन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले। यह रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है
08. 2011 विश्व कप - भारत ने 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता। यह सचिन के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
09. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास - सचिन ने नवंबर 2013 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट मैच के बाद क्रिकेट से संन्यास लिया। उनका आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया
10. सम्मान और पुरस्कार - सचिन को 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया, जो भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। वे इस पुरस्कार को पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।